۱۵ تیر ۱۴۰۳ |۲۸ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 5, 2024
اربعین

हौज़ा/ हर साल की तरह इस साल भी अरबाईने हुसैनी में बड़ी संख्या में शिया और सुन्नी मुसलमानों ने सफ़रे इश्क को जारी रखा है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हर साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में विभिन्न देशों से आए हुए शिया और सुन्नी मुसलमानों ने सफ़रे इश्क  को जारी रखा है।
करोना कॉल की गाइडलाइन का पालन करते हुए ज़ाएरे हुसैनी कर्बला की तरफ जा रहे हैं,सुरक्षा ऐसी कि ज़ायरों के पैरों में कांटे भी न चुभने पाएं
पवित्र नगर कर्बला आजकल पैग़म्बरे इस्लाम के परिजनों के चाहने वालों का केंद्र बना हुआ है जहां सभी धर्मों के लोग एकत्रित हैं। इस सफर में हर आदमी अपने इश्क का और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम से मोहब्बत का नज़राना पेश कर रहा है, हजारों की संख्या में मौकिब लगाए गए हैं जो ज़ाएरे हुसैन की सेवा कर रहे हैं। आए हुए ज़ाएरों के दिल में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की मोहब्बत इस तरह उमड़ी है। अपने हर ग़म को भूल कर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के शोक में डूबे हुए हैं।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .