हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्म शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई (र) ने कंप्यूटर गेम्स और प्लेस्टेशन से होने वाली आमदनी से संबंधित पूछे गए एक प्रशन का जवाब दिया है। शरई अहकाम मे रूचि रखने वालो के लिए पूछे गए प्रश्न और उसका जवाब का पाठ प्रस्तुत किया जा रहा है।
प्रश्न: कंप्यूटर गेम्स और प्लेस्टेशन से होने वाली आमदनी, क्या शुब्हानाक और शरई नज़रिये से कोई समस्या है?
उत्तर: इसके विभिन्न मामले हैं। अगर खुद गेम में कोई बुराई, भ्रष्टता न हो और मल्टीप्लेयर गेम्स में जुआ के उपकरणो का इस्तेमाल न किया गया हो, और न ही इसमें जीत-हार का पहलू हो, तो अपने आप में कोई शरई समस्या नहीं है और इससे होने वाली आमदनी हलाल है।
आपकी टिप्पणी