बुधवार 6 मई 2026 - 06:06
शरई अहकाम | वर्तमान क़ीमत पर सोने की क़िस्ती ख़रीदारी

हज़रत आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई ने 'वर्तमान क़ीमत पर सोने की क़िस्ती ख़रीदारी' के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हज़रत आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई ने 'वर्तमान क़ीमत पर सोने की क़िस्ती ख़रीदारी' के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दिया है। शरई अहकाम मे रूचि रखने वालो के लिए पूछे गए प्रश्न और उसके उत्तर का पाठ प्रस्तुत किया जा रहा है।

*** वर्तमान क़ीमत पर सोने की क़िस्ती खरीदारी ***

प्रश्न: यदि कोई व्यक्ति क़िस्तों पर सोने का एक सेट खरीदता है और कहता है कि महीने के अंत में बाकी पैसे चुका देगा, और विक्रेता कहता है कि भुगतान के समय, मैं सोने का हिसाब उस दिन के बाज़ार भाव से करूँगा; तो क्या इस प्रकार की सोने की खरीदारी सूद मानी जाएगी?

उत्तर: सामान्य तौर पर सौदे में माल की कीमत का निर्धारित होना आवश्यक है, अन्यथा सौदा बातिल है। हाँ, यदि वह एक राशि बयाना (अग्रिम भुगतान) के रूप में दे दे और फिर महीने के अंत में सौदा कर लिया जाए, चाहे वह बाज़ार भाव पर ही क्यों न हो, तो कोई हर्ज नहीं है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha