शनिवार 12 सितंबर 2026 - 05:05
इल्म के बग़ैर अमल

इमाम जाफर सादिक (अ) ने एक रिवायत में इल्म पर अमल करने की जरूरत और आलिम तथा जाहिलो के बीच इल्म के प्रति उनके रवैये के अंतर पर जोर दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, निम्नलिखित रिवायत ‘बिहारुल अनवार’ किताब से ली गई है। इस रिवायत का पाठ इस प्रकार हैः

امام صادق علیه‌السلام:

تَعَلَّموا ما شِئتُم أن تَعَلَّموا، فلَن یَنفَعَکُمُ اللّه ُ بِالعِلمِ حَتّی تَعمَلوا بِهِ؛ لأِنَّ العُلَماءَ هِمَّتُهُمُ الرِّعایَةُ، وَالسُّفَهاءَ هِمَّتُهُمُ الرِّوایَةُ.

इमाम जाफर सादिक (अ) ने फ़रमाया:

“जितना इल्म सीखना चाहो, सीखो, लेकिन यह जान लो कि जब तक तुम अपने इल्म पर अमल नहीं करोगे, अल्लाह तुम्हें उससे कोई लाभ नहीं देगा। क्योंकि विद्वानों की कोशिश अपने इल्म पर अमल करने की होती है, जबकि अज्ञानियों की कोशिश इल्म को दूसरों तक पहुंचाने और उसे बयान करने की होती है।”

बिहारुल अनवार, भाग 2, पेज 37, हदीस 54

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha