۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
حیدرآباد: شیعہ کمیونٹی نے وسیم رضوی کا پتلا نذر آتش کیا

हौज़ा / उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में पवित्र कुरान की 26 आयतो को हटाने के लिए एक जनहित याचिका दायर की है, जिससे देश भर के मुसलमानों में शदीद नाराज़गी पाई जा रही है.

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार,, हैदराबाद के तेलंगाना मे शिया समुदाय ने वसीम रिज़वी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।
दारुश शिफा, पुरानी हवेली में, शिया मुसलमानों ने वसीम रिज़वी का प्रतीकात्मक पुतला जलाया और उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ नारे लगाए।
इस मौके पर हामिद हुसैन जाफ़री ने कहा कि वसीम रिज़वी लगातार मुसलमानों की भावनाओं के खिलाफ जहर उगल रहा है।
उन्होंने कहा कि कुरान का सम्मान सभी संप्रदायों के द्वारा किया जाता है।और इसमें एक भी शब्द की रद्दो बदल नही की जा सकती। 
हामिद हुसैन जाफरी ने सुप्रीम कोर्ट से वसीम रिज़वी द्वारा दायर याचिका को खारिज करने की मांग की।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .