۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
आगा

हौज़ा/ हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन आग़ा मेहंदी मेंहदवी ने फरमाया,यह महान दिन वास्तव में भारतीय राष्ट्र और नेताओं के लिए एक महान दिवस है। मैं आपको इस शुभ दिन पर बधाई देना अपना कर्तव्य समझता हूं।यह देश हमेशा गौरवान्वित रहें। भारत के लोगों और सरकार और ईरानी राष्ट्र और सरकार के बीच हमेशा दोस्ती और संबंध बरकरार रहे,

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,वलीये फ़कीह के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन आगा मेहंदी मेहदवी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी हिंदुस्तानियों को बधाई पेश करते हैं,इस अवसर पर भारत की जनता और सरकार को बधाई संदेश जारी किया है।


यह महान दिन वास्तव में भारतीय राष्ट्र और नेताओं के लिए एक महान दिवस है। मैं आपको इस शुभ दिन पर बधाई देना अपना कर्तव्य समझता हूं।यह देश हमेशा गौरवान्वित रहें। भारत के लोगों और सरकार और ईरानी राष्ट्र और सरकार के बीच हमेशा दोस्ती और संबंध बरकरार रहे,


उन्होंने इस संदेश में कहा कि यह महान दिन वास्तव में भारतीय राष्ट्र और नेताओं के लिए एक महान दिन है।


बिस्मिल्लाहिर रहमानिर्रहीम


26/ जनवरी के अवसर पर मैं भारतीय गणराज्य की सेवा में भारतीय जनता और सरकार को बधाई देता हूं।हालांकि भारत को 15 अगस्त 1947 को आज़ादी मिली,जो कि भारतीय राष्ट्र के लिए एक महान उपलब्धि थी, फिर भी यह स्वतंत्रता 26 जनवरी, 1950 को नए संविधान के अनुमोदन, कार्यान्वयन और लोकतंत्र के साथ जारी रहा हैं।


आज का दिन महान और महत्वपूर्ण है,
बहुत सारे हिंदुस्तानियों ने अपनी कुर्बानी पेश करके हिंदुस्तान को आज़ादी दिलाई है, इस दिन हर आदमी को खुशी मनाने का हक है, इसी वजह से हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों में लोग खुशियां मना रहे हैं और मनाने का हक भी है, और उन शहीदों को श्रद्धांजलि पेश कर रहे हैं कि जिन्होंने अपनी कुर्बानी देकर हिंदुस्तान को आजाद कराया, और उनका भी धन्यवाद करना चाहिए जिन्होंने आजादी के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई हैं।


हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन आग़ा मेहंदी मेंहदवी ने फरमाया,यह महान दिन वास्तव में भारतीय राष्ट्र और नेताओं के लिए एक महान दिवस है। मैं आपको इस शुभ दिन पर बधाई देना अपना कर्तव्य समझता हूं।यह देश हमेशा गौरवान्वित रहें। भारत के लोगों और सरकार और ईरानी राष्ट्र और सरकार के बीच हमेशा दोस्ती और संबंध बरकरार रहे,
चूंकि हमारे प्यारे देश ईरान ने भी 11/1979 फरवरी को स्वतंत्रता प्राप्त की और स्वतंत्रता का स्वाद महसूस किया, हम स्वतंत्रता और संप्रभुता के मूल्य को समझते हैं।


इसी तरह हिंदुस्तानी राज्य ने अपने मूल्क को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराया और लाखों कुर्बानियां पेश की इस आज़ादी की बहुत अहमियत है, और हमें उम्मीद है कि इस राष्ट्र का हमेशा सर बुलंद रहेगा,
धन्यवाद
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:
https://youtu.be/t119BxqUdD0

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .