शनिवार 11 जून 2022 - 21:56
 विलादते इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम पर अमरावती मे जश्ने मसर्रत का आयोजन

हौज़ा / आप शियो के आंठवें इमाम है़ं और आपके वालिद इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम और आप की वालेदा हज़रत नजमा खातून थी|

हौज़ा न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 11 जून: महाराष्ट्र के अमरावती मे मोमेनीने अमरावती ने इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम की विलादत पर जश्न मनाया|

11 ज़ीकाद हज़रते इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम की विलादते बा सआदत का दिवस है|

आप शियो के आंठवें इमाम है़ं और आपके वालिद इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम और आप की वालेदा हज़रत नजमा खातून थी|

अमरावती मे इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की विलादत के उपलक्ष्य मे एक जश्न का अहतेमाम नमाज़े मग़रिब के बाद किया गया जिसे हुज्जतुल इस्लाम मौलाना मीसम नक़वी साहब ने खिताब किया और शहर के मोमेनीन ने शिरकत की|

महफिल मे मौलाना ने हदीसे सिलसिलातुज़ ज़हब का ज़िक्र करते हुऐ बताया कि मोमीन को ज़रूरी है कि अल्लाह पर ईमान रखने का मतलब ये है मोमीन अल्लाह के अलावा किसी से उम्मीद न रखे और खुदा पर ईमान के बाद तमाम नेक कामो के साथ अहलेबैत की विलायत पर ईमान भी ज़रूरी है|

मदरसा इल्मिया इमाम जाफर सादिक़ ने इसी मुनासेबत की अहमियत को समझते हुऐ एक ज़नानी महफिल का अहतेमाम कल 12 जून को किया है|

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha