۱۱ تیر ۱۴۰۳ |۲۴ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 1, 2024
रक्तदान

हौज़ा/हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सैय्यद मोहम्मद अब्बास नक़वी साहब ने कहा कि इंसान का खून इंसान के काम आता हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,27 अगस्त 2022 को इमाम हुसैन अ.स.के नाम पर दुनिया के सभी देशों में वैश्विक रक्तदान अभियान आयोजित किया गया
जिसका उद्देश्य है कि बीमार,मजबूर इंसान को आसानी से खून मिल सके इस अभियान के चलते अचलपुर जिला अमरावती महाराष्ट्र में भी रक्तदान का अभियान चलाया गया और बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया


माशा अल्लाह इस अभियान में69 यूनिट ख़ून जमा कराया गया  जिसमें महिला पुरुष शिया, सुन्नी सभी धर्म के लोगों ने इमाम के नाम पर रक्तदान किया लोग इस अभियान से बहुत ज़्यादा उत्साहित थे और उन्होंने इस अभियान की प्रशंसा कि हैं।

हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सैय्यद मोहम्मद अब्बास नक़वी साहब ने कहा कि इंसान का खून इंसान के काम आता हैं। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने 1400 साल पहले इंसानियत को जिंदा रखने के लिए अपने 72 साथियों का बलिदान कर्बला के मैदान में पेश किया लोगों ने अपना रक्तदान करके इंसानियत का सबूत पेश किया है हम इनकी प्रशंसा करते हैं और दिल से उनका शुक्रिया अदा करते हैं।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .