बुधवार 15 अप्रैल 2026 - 13:28
राहे हिदायत कोई साधारण रास्ता नहीं है, यह अल्लाह के चुनिंदा बंदों द्वारा चुना गया महान मार्ग है।मौलाना हसनैन बाक़िरी

हौज़ा / उत्तर प्रदेश के ज़िला मऊ के क़स्बा घोसी में आयतुल्लाहिल उज़मा शहीद इमाम सैयद अली ख़ामनेई के चेहल्लुम के उपलक्ष्य में एक प्रतिष्ठित मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मोमिनीन पुरुषों और महिलाओं ने भाग लेकर शहीद रहबर-ए-इंक़िलाब-ए-इस्लामी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,उत्तर प्रदेश के ज़िला मऊ के क़स्बा घोसी में आयतुल्लाहिल उज़मा शहीद इमाम सैयद अली ख़ामनेई के चेहल्लुम के उपलक्ष्य में एक प्रतिष्ठित मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मोमिनीन पुरुषों और महिलाओं ने भाग लेकर शहीद रहबर-ए-इंक़िलाब-ए-इस्लामी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस सभा में इस्लाम के रास्ते में शहीद हुए लोगों, प्रतिरोध (मुक़ावमत) के शहीदों और विशेष रूप से शहीद इमाम ख़ामनेई को भरपूर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर हुज्जतुल इस्लाम मौलाना हसनैन बाक़िरी साहिब ने भाषण देते हुए शहीद रहबर-ए-मोआज़्ज़म की शहादत पर प्रकाश डाला और शहीदों की महिमा का वर्णन किया।

अपने भाषण में उन्होंने अमेरिका और इज़राइल की ओर से थोपे गए युद्ध का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह ईरान पर थोपा गया युद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि राह-ए-हिदायत कोई साधारण रास्ता नहीं है, बल्कि यह वह महान रास्ता है जिसे अल्लाह तआला ने अपने चुनिंदा बंदों के लिए चुना है। यही लोग अपने पवित्र जीवन और महान शहादत के ज़रिए उम्मत के लिए बरकत और मार्गदर्शन का ज़रिया बनता हैं।

मौलाना हसनैन बाक़िरी ने आगे कहा कि शहीद इमाम ख़ामनेई ने अपनी पूरी ज़िंदगी इस्लाम के रास्ते में क़ुर्बान कर दी और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के ऐतिहासिक वाक्य "मिस्ली ला युबायेउ मिस्लेहू" (मेरे जैसा व्यक्ति यज़ीद जैसे व्यक्ति की बैअत नहीं करेगा) को अपने आखिरी भाषण में दोहराकर हमेशा के लिए यह संदेश दे दिया कि हर दौर के यज़ीद के सामने एक हुसैनी विचारधारा रखने वाला बा-बसीरत व्यक्ति मौजूद होगा, जो यह एलान करेगा कि वह यज़ीद जैसे व्यक्ति की बैअत नहीं करेगा, चाहे उसे अपनी जान ही क्यों न क़ुर्बान करनी पड़े।

सभा में पेश-ख़्वानी के कार्य मौलाना फ़ैज़ अस्करी ने किए, जबकि सोज़-ख़्वानी और नौहा-ख़्वानी अंजुमन सज्जादिया बड़ा गाँव घोसी ने की।

राहे हिदायत कोई साधारण रास्ता नहीं है, यह अल्लाह के चुनिंदा बंदों द्वारा चुना गया महान मार्ग है।मौलाना हसनैन बाक़िरी

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha