बुधवार 29 जुलाई 2026 - 04:58
हक़ और बातिल का पैमाना

हौज़ा / हज़रत इमाम मूसा काज़िम अ.स. ने एक रिवायत में सत्य बोलने और असत्य का साथ छोड़ने का वास्तविक पैमाना बताया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , इस रिवायत को "तोहफ ए ओकूल" पुस्तक से लिया गया हैं इस रिवायत का पाठ इस प्रकार है:

:قال الامام الکاظم علیہ السلام

أَي فُلَانُ اتَّقِ اللَّهَ وَ قُلِ الْحَقَّ وَ إِنْ كانَ فِيهِ هَلَاكك فَإِنَّ فِيهِ نَجَاتَك... أَي فُلَانُ اتَّقِ اللَّهَ وَ دَعِ الْبَاطِلَ وَ إِنْ كانَ فِيهِ نَجَاتُك فَإِنَّ فِيهِ هَلَاكك.

हज़रत इमाम मूसा काज़िम अ.स. ने फरमाया:

ऐ इंसान!अल्लाह से डरो तक़वा अपनाओ, और हमेशा सत्य का साथ दो, चाहे देखने में उसमें तुम्हारी बर्बादी ही क्यों न दिखाई दे, क्योंकि वास्तव में उसी में तुम्हारी मुक्ति और सफलता है।
और ऐ इंसान! अल्लाह का तक़वा अपनाओ और असत्य को छोड़ दो, चाहे देखने में उसमें तुम्हारी सुरक्षा या लाभ ही क्यों न दिखाई दे क्योंकि वास्तव में उसी में तुम्हारी बर्बादी है।

तोहफ ए ओकूल,पेज 408

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha