۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
मंत्री

हौज़ा/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुस्लिम भाईयों सहित प्रदेशवासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है हज़रत पैगम्बर साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के पवित्र मौके पर उन्होंने देश-दुनिया में अमन चैन और लोगों की खुशहाली की कामना की हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुस्लिम भाईयों सहित प्रदेशवासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है हज़रत पैगम्बर साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के पवित्र मौके पर उन्होंने देश-दुनिया में अमन चैन और लोगों की खुशहाली की कामना की हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

हज़रत मोहम्मद साहब दुनिया में अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए उनके संदशों ने लाखों लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला हैं।

उन्होंने पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब के संदेश हमेशा समाज को सच्चाई और नेकी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगें।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .