हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , मरजा ए तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा शेख हुसैन नूरी हमदानी ने शहीद रहबर के दफ्तर के सरबराह हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मोहम्मदी गुलपायगानी से मुलाकात के दौरान शहीदे राहे इंक़िलाब, रहबरे मोअज़्ज़म आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली हुसैनी ख़ामेनई की सेवाओं को श्रद्धांजलि पेश की।
आयतुल्लाह नूरी हमदानी ने कहा कि शहीद रहबर ए इंक़िलाब ने अपने 37 साल के नेतृत्व के दौरान उन्हीं लक्ष्यों को आगे बढ़ाया, जो इंक़िलाबे इस्लामी के बानी हज़रत इमाम ख़ुमैनी (रह) ने निर्धारित किए थे। उनके अनुसार, आयतुल्लाह ख़ामेनई (रह) ने परम सूझबूझ और समझदारी के साथ उम्मत ए इस्लामी की रहनुमाई की और इस्लामी निज़ाम को गरिमा और स्थिरता के साथ सुरक्षित रखा।
उन्होंने आगे कहा कि इन दिनों ईरान में आम जनता की बड़ी तादाद रातों को सड़कों पर मौजूद नज़र आ रही है, और यह आम जमावड़ा दरअसल शहीद रहबर ए इंक़िलाब के सम्मान और उनकी सेवाओं की स्वीकारोक्ति का प्रतीक है। उनका कहना था कि ईरानी जनता अपने रहबर की सेवाओं को भुला नहीं सकती और इसीलिए वे उनके सम्मान में भरपूर अंदाज़ में सड़कों पर निकले हैं।
मरजा ए तक़लीद ने मजलिसे खुब्रेगाने रहबरी की ओर से समय पर और उचित चुनाव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले का समर्थन करना सबकी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सभी लोगों को चाहिए कि वे नए चुने गए रहबर का समर्थन करें और इस्लामी निज़ाम को मज़बूत बनाने के लिए अपनी भूमिका निभाएं।
आयतुल्लाह नूरी हमदानी ने उम्मीद ज़ाहिर की कि जिन क्षमताओं और खूबियों से नए रहबर बरख़ुरदार हैं, उनकी बदौलत वे अपने फ़राइज़ को कामयाबी के साथ अंजाम देंगे और ईरान के दुश्मन निराश होंगे। उन्होंने कहा कि वे अपनी ज़िम्मेदारी समझते हैं कि इस्लामी निज़ाम के तमाम ख़िदमतगुज़ारों के लिए, ख़ासतौर पर नए रहबर के लिए दुआ करें।
इस मुलाकात के दौरान आयतुल्लाह नूरी हमदानी ने हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मोहम्मदी गुलपायगानी की सेवाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि गुज़श्ता वर्षों में आपने रहबरे इंक़िलाब के साथ रहते हुए अहम ख़िदमात अंजाम दी हैं और वे व्यक्तिगत रूप से इस बात के गवाह हैं कि शहीद रहबरे इंक़िलाब को आप पर पूरा भरोसा था और आपने हमेशा सच्चाई और वफादारी के साथ अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाईं।
मुलाकात के आग़ाज़ में हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मोहम्मदी गुलपायगानी ने आयतुल्लाह नूरी हमदानी की सेहत में बेहतरी पर खुशी का इज़हार किया और कहा कि इस मौके पर वे मरजा ए तक़लीद के समय पर, समझदारी भरे और स्पष्ट मोक़िफ पर उनका शुक्रिया अदा करते हैं।
आपकी टिप्पणी