हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,मरजय तकलीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली सिस्तानी ने हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली खामेनई की शहादत पर शोक संदेश जारी किया है।
शोक संदेश कुछ इस प्रकार है:
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहे राजेऊन
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्राहीम
बेहद दु:ख और अफसोस के साथ हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली खामेनई की शहादत की खबर मिली दिल को ग़मग़ीन कर दिया
मरजय तकलीद महान शहीद दशकों में एक ऐसे बेमिसाल नेता थे जिन्होंने आमेरिका व इस्राइली के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने इराक़ी जनता को दाइश (ISIS) के आतंकवादियों के चंगुल से आज़ादी दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत से समर्थन किया और हमेशा ही निर्दोष फ़िलस्तीनियों की मदद के लिए एक शानदार रुख अपनाया,उन्होंने अपनी अमूल्य ज़िन्दगी इस पवित्र राह में कुर्बान कर दी।
हम इस महान मुसीबत और अपूरणीय क्षति पर उम्मात ए इस्लामिया ईरानी जनता और अन्य पीड़ित कौमों को सांत्वना प्रकट करते हैं।
हम अल्लाह ताआला से दुआ करते हैं कि मरजय तकलीद और हज़रत आयतुल्लहिल उज़मा ख़ामेनई को अपनी विशाल दया और खुशी में सम्मिलित करे। और अल्लाह ताला से दुआ करते हैं कि शाहिद के परिवार वालों को सब्र आता करें
आयतुल्लाह सीस्तानी, नजफ अशरफ
आपकी टिप्पणी