۱۵ تیر ۱۴۰۳ |۲۸ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 5, 2024
मुसूवी

हौज़ा/हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा साफ़ी गुलपायगानी के निधन की खबर सुनकर हमें और तमाम हौज़ाते इल्मिया को दुखी कर दिया है, अल्लाह तआला जन्नत में आपके दर्जात को बुलंद फरमाए आपने शिक्षा के मैदान में और मुसलमानों के लिए कई वर्षों तक महान सेवाएं करते रहे,

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अलईमान चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई और अहलेबैत अ.स. इंटरनेशनल स्टेशन एसोसिएशन लंदन के अध्यक्ष
हुज्जतुल इस्लाम वन मुस्लिमीन सैय्यद मोहम्मद अलमूसवी ने हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा साफ़ी गुलपायगानी के निधन को उम्मते इस्लाम के लिए एक अज़ीम क्षति के रूप बताया है।
हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा साफ़ी गुलपायगानी की सेवाओं को बयान करते हुए कहा कि उन्होंने कई वर्षों तक उम्मते इस्लाम और मुसलमानों और दीन की खिदमत करते रहे उन्होंने हर संभव दीन की तरक्की को अपनी तरक्की समझा, इस अज़ीम मुसीबत में हम इमामें ज़माना अलैहिस्सलाम की खिदमत में और परिवार वालों की खिदमत में शोक व्यक्त करते हैं।
उनके शोक संदेश कुछ इस प्रकार हैं:
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलाही राजेउन


بسم اللہ الرحمن الرحیم

إِذَا مَاتَ الْعَالِمُ ثُلِمَ فِي الْإِسْلَامِ ثُلْمَةٌ لَا يَسُدُّهَا شَيْءٌ إِلَى يَوْمِ الْقِيَامَةِ.


आयतुल्लाहिल उज़मा लुत्फ़ुल्लाह साफ़ी गुलपायगानी के निधन की खबर सुनकर हमें और तमाम हौज़ाते इल्मिया को दुखी कर दिया है, अल्लाह तआला जन्नत में आपके दर्जात को बुलंद फरमाए आपने शिक्षा के मैदान में और मुसलमानों के लिए कई वर्षों तक महान सेवाएं करते रहे,


हम इस अज़ीम मुसीबत में हम इमामें ज़माना अलैहिस्सलाम की खिदमत में और मराजये इकराम और दीनी विद्यार्थियों और परिवार वालों की खिदमत में शोक व्यक्त करते हैं।
अल्लाह तआला स्वर्गीय के परिवार वालों को सब्र अता करें,और मरहूम के दरजात को बुलंद फरमाएं और जवारे अहलेबैत अलैहिस्सलाम में जगह अता करें!

सैय्यद मोहम्मद अलमूसवी
अहलेबैत अ.स. इंटरनेशनल एसोसिएशन लंदन

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .