रविवार 13 सितंबर 2026 - 09:20
मृत्यु के बाद भी बाकी रहने वाली तीन चीजें

पैग़म्बर-ए-अकरम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स) ने एक हदीस में ऐसे तीन नेक कार्यों का उल्लेख किया है, जिनका लाभ इंसान की मृत्यु के बाद भी जारी रहता है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, निम्नलिखित रिवायत “मीज़ानुल हिकमत” नामक किताब से ली गई है। इस रिवायत का पाठ इस प्रकार हैः

رسول خدا صلی‌الله‌علیه‌وآله:

إِذَا مَاتَ الإِنسَانُ انْقَطَعَ عَمَلُهُ إِلَّا مِنْ ثَلَاثٍ: إِلَّا بِصَدَقَةٍ جَارِیَةٍ، أَوْ عِلْمٍ یُنْتَفَعُ بِهِ، أَوْ وَلَدٍ صَالِحٍ یَدْعُو لَهُ.

रसूले ख़ुदा (स)ने फ़रमाया:

“जब इंसान की मृत्यु हो जाती है तो उसके कर्मों का सिलसिला समाप्त हो जाता है, सिवाय तीन चीजों के: सदक़ा-ए-जारीया, ऐसा ज्ञान जिससे लोग लाभ उठाएं और नेक संतान जो उसके लिए दुआ करे।”

मीज़ानुल हिकमत, हदीस संख्या 14287

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha