۱۵ تیر ۱۴۰۳ |۲۸ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 5, 2024
हुसैन

हौज़ा/हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा लुत्फ़ुल्लाह साफ़ी गुलपायगानी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ,वह अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम के साथ अपनी मजबूत विलायत के लिए मशहूर थे,सदैव अपने ज्ञान और विचारों तथा अपनी कलम और पूर्णता की उत्कृष्टता के साथ इस्लाम और मुसलमानों की रक्षा करने में कोशिश करते रहें,

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा लुत्फ़ुल्लाह साफ़ी गुलपायगानी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ,मरज़ाये तकलीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा अलहाज हाफिज़ बशीर नजफी ने कुछ इस प्रकार शोक व्यक्त किया है:


बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलाही राजेउन


بسم الله الرحمن الرحيم
الحمد لله على ما أبلى وله الشكر على ما ألهم والصلاة والسلام على المبعوث رحمة للعالمين محمد وآله الغر الميامين واللعنة الدائمة على أعدائهم أجمعين الى يوم الدين.
قال الله (عز وجل) بسم الله الرحمن الرحيم (الذين إذا أصابتهم مصيبة قالوا إنّا لله وإنّا إليه راجعون) صدق الله العلي العظيم.


हमें गहरा दुख हुआ जब यह खबर मिली कि हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा लुत्फ़ुल्लाह साफ़ी गुलपायगानी का निधन हो गया है,
उन्होंने कई वर्षों तक उम्मते इस्लाम और मुसलमानों और हौज़ाते इल्मिया की सेवाएं की है,
उलेमा की तबीयत के ज़रिए उन्होंने दीन की खिदमत की और अहलेबैत अलैहिस्सलाम के शिओ का खास ख्याल रखा और उन पर मेहरबान रहे,
हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा साफ़ी गुलपायगानी का हिसाब वरिष्ठ धर्म गुरुओं में से होता है, वह अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम के साथ अपनी मजबूत विलायत के लिए मशहूर थे,सदैव अपने ज्ञान और विचारों तथा अपनी कलम और पूर्णता की उत्कृष्टता के साथ इस्लाम और मुसलमानों की रक्षा करने में कोशिश करते रहें,


हम इस अज़ीम मुसीबत में इमामें ज़माना अलैहिस्सलाम की खिदमत में और परिवार वालों की खिदमत में शोक व्यक्त करते हैं।
हम अल्लाह तआला की बारगाह में दुआ करते हैं कि इन्हें रहमते इलाही के साथ-साथ अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम कि शिफाअत नसीब हो, और कयामत के दिन इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की ज़ियरत से मुशर्रफ हो, उनका शुमार उन लोगों में से हो जिसको जन्नत की तरफ सबके साथ खींच कर ले जाया जाएगा, और इमामे ज़माना अलैहिस्सलाम कि खाक शफाअत नसीब हो,
अंत में इस अज़ीम मुसीबत में हम इमामें ज़माना अलैहिस्सलाम की खिदमत में और मराजये इकराम और दीनी विद्यार्थियों और परिवार वालों की खिदमत में शोक व्यक्त करते हैं।


अल्लाह तआला स्वर्गीय के परिवार वालों को सब्र अता करें,और मरहूम के दरजात को बुलंद फरमाएं और जवारे अहलेबैत अलैहिस्सलाम में जगह अता करें!
فسلام الله عليه يوم ولد و يوم توفاه الله و يوم يبعث حيا، إنّه سميع مجيب، ولا حول ولا قوة إلا بالله.
बशीर हुसैन नजफी

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .